विषय - सूची
सुहाग रात Horror Story in Hindi – Hello दोस्तों, ये कहानी विक्रम नाम के एक लड़के की सत्य घटना पर आधारित है। अगर आपको जानना है की सुहाग रात के दिन उसके साथ क्या क्या हुआ तो ये कहानी आप आगे पढ़ सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं –
सुहाग रात Horror Story in Hindi
16 June 2008 की रात, 26 के विक्रम के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे सोच सोच कर वो आज भी रात को चैन से सो नहीं पाता है।
विक्रम की नई नई शादी हुई थी और उस रात वो अपनी पत्नी के साथ पहली बार सुहाग रात मनाने वाला था।
उस रात उसकी दुल्हन उसका बेड रूम में इंतजार कर रही थी।
पूरा कमरा फूलों से सजा हुआ था और बिस्तर पर गुलाब के फूल बिछे हुए थे।
विक्रम वैसे तो बहुत खुश था, लेकिन एक बात उसे बेहद परेशान करे जा रही थी।
उसकी शादी से 4 दिन पहले वो late नाईट अपने दोस्तों के साथ अपनी बैचलर्स पार्टी करके वापस आ रहा था।
तभी उसके सामने एक गाड़ी वाले ने एक औरत को बुरी तरह कुचल दिया।
विक्रम को समझ नहीं आया की वो क्या करें!
और वो उस औरत को सड़क पर तड़पता हुआ छोड़कर घर आ गया।
तबसे विक्रम के दिमाग में बस उसी औरत का चेहरा सामने आ रहा था।
और वो उसे वैसे उस हालत में छोड़ने के लिए खुद को कोसे जा रहा था।
विक्रम जब कमरे में घुसा तो उसने देखा की उसकी दुल्हन गहनों से सजी घुंगट उड़े बिस्तर पर बैठी हुई है, उसके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान थी।
जिसे देख कर विक्रम अपनी टेंशन को बिलकुल भूल गया और अपनी दुल्हन के पास गया।
पर जैसे ही उसने उसका घुंगट उतारा, उसे उसी औरत का भयानक चेहरा दिखा और डर के मारे पीछे हट गया।
उसके बाद उसने देखा वहां उसकी खूबसूरत बीवी ही थी, जो उसके ऐसे रिएक्शन को देखकर काफी चिंतित हो गयी।
विक्रम ने उसको Sorry बोला और बताया की वो थोड़ा परेशान चल रहा है और सो जाना चाहिए।
इतना कहकर विक्रम लाइट बंद करके लेट गया और उसकी बीवी भी सो गयी।
देर रात रूम के अँधेरे में खिड़की से आती हुई एक रौशनी सीधा विक्रम के मुंह के ऊपर पर रही थी, जिसकी वजह से उसकी नींद खुल गयी।
जब उसने आँखें खोल के देखा तो उसकी रूम में काली परछाई थी जो धीरे धीरे उसकी तरफ आ रही थी।
एकदम से उस कमरे की सारी लाइट्स ऑन-ऑफ होने लगी और वो परछाई बड़ी होती चली गयी।
अचानक उसके सामने वही औरत खड़ी थी।
विक्रम ये देख कर बहुत ज्यादा दर गया और चिल्ला उठा।
उसकी चिल्लाने की आवाज से उसकी बीवी की नींद खुल गयी और उसके लाइट्स ऑन करते ही उसने देखा की विक्रम बिस्तर पर बेहोश पड़ा है।
उसने बाकी घरवालों को बुलाया और उस पर पानी छिड़का।
जब विक्रम को होश आया तब उसने चार दिन पहले हुई घटना के बारे में बताया।
तब किसी जान-पहचान वाले ने उन्हें बताया की उनके पड़ोस में भी एक औरत की चार दिन पहले एक्सीडेंट से मौत हुई थी।
तब पता चला की वो वही औरत थी, जिसे विक्रम ने वैसे ही उस हालत में छोड़ दिया था।
विक्रम ने भगवान से अपनी भूल के लिए माफ़ी मांगी।
विक्रम को आज तक नहीं पता कि उस औरत की आत्मा सच में उस रात आयी थी या वो सब बस उसके दिमाग की उपज थी।
पर उस रात के बाद से विक्रम को वो औरत कभी नहीं दिखी।
Conclusion
तो दोस्तों अगर आपके पास भी ऐसी कोई भी कहानी है तो आप हमें ईमेल में भेज सकते है – [email protected]
आपको आज का यह सुहाग रात Horror Story in Hindi कैसी लगी ?
क्या आपने कभी कोई ghost को एक्सपीरियंस किया है ?
क्या आपको ऐसी सच्ची भूतिया कहानी पढ़ना अच्छा लगता है ?
अगर आपके मन कोई सवाल या सुझाव है तो मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताये।
आपका बहुमूल्य समय देने के लिए दिल से धन्यवाद,
Wish You All The Very Best.