विषय - सूची
8 Best Bedroom Plants | बैडरूम के लिए 8 बेस्ट पौधे | Best Plants for Bedroom Oxygen – Hello दोस्तों, रात की अच्छी नींद के यह जरुरी है की हमारा बैडरूम आरामदायक हों। इसलिए बहुत सारे एक्सपर्ट्स बैडरूम में भी पौधे रखने की सलाह देते हैं। पौधे घर के अंदर के प्रदुषण को कम करने में मदद करते हैं और कुछ रिसर्च बताती है कि पौधे आपको रिलैक्स महसूस करा सकते हैं।
समस्या यह है कि पौधे तो बहुत सारे है, तो उनमें से किसे चुना जाये। इसलिए इस आर्टिकल में, मैंने कुछ पौधों के बारे में बताया है जिसे आप अपने बैडरूम में रख सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं –
8 Best Bedroom Plants | बैडरूम के लिए 8 बेस्ट पौधे | Best Plants for Bedroom Oxygen
No. 1 – Palm Plant
आपके बैडरूम में माइक्रो ऑर्गनिज़मस और रेडिकल्स से इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है। ये रेडिकल्स अगर शरीर में
घुस गए तो साँस की तकलीफें या अन्य हेल्थ इस्सुस हो सकते हैं, ऐसी कंडीशन में ये पाम का पौधा आपको बचाएगा। ये पाम प्लांट सबसे जाना-पहचाना नेचुरल एयर पूरिफाएर है।
ये हवा से formaldehyde, ammonia, xylene और toluene को साफ करने में केपेबल होता है।
इस पौधे को ज्यादा देखभाल की भी जरुरत नहीं पड़ती, बस ध्यान रखें की आप गमले की मिटटी को ज्यादा सूखा ना रहने दें। गर्मी के दिनों में दिन में कमसे कम एक बार पानी देना अच्छा रहेगा।
सर्दी में एक हफ्ते में कमसे कम एक बार अच्छे से पानी देना अच्छा होगा। 3 महीने में एक बार अच्छे से फ़र्टिलाइज़र डाल दीजिये। इसके आलावा पाम के पौधे को ज्यादा केयर नहीं चाहिए।
No. 2 – Spider Plant
स्पाइडर प्लांट देखने में काफी अच्छा लगता है, अगर आपको धूल से एलर्जी हो तो आपके लिए बहुत ही अच्छा है। क्यूंकि ये पौधा हवा से 90% से भी ज्यादा टॉक्सिन्स को हटा सकता है।
तो साफ़ हवा का मतलब है कि आपको इन्फेक्शन होने का खतरा भी कम है, लेकिन स्पाइडर प्लांट को थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरुरत पड़ती है।
इसके लिए आपको गमले में अच्छी तरह सूखी हुई मिटटी को इस्तेमाल करना पड़ेगा, और इसे ज्यादा पानी नहीं चाहिए, इसलिए स्पाइडर प्लांट को ज्यादा पानी ना दीजिये।
स्पाइडर प्लांट को ठण्ड (13 – 18 डिग्री सेल्सियस) का मौसम बहुत पसंद होता है। कुछ समय बाद इसे रिपोटिंग भी करनी पड़ती है। इसे आर्टिफीसियल लाइट कंडीशन के ऊपर भी ग्रो कर सकते हैं।
हर महीने इसमें थोड़ा सा खाद देना भी आवश्यक है, पानी हर 10-15 दिन में एक बार दीजिये।
No. 3 – Lavender Plant
अगर आप सच में एक ऐसा पौधा चाहते है जो आपके बैडरूम स्थैतिक फील दे तो आप लैवेंडर प्लांट रख सकते हैं।
आपको इसे बैडरूम में रखने के साथ पूरी देखभाल भी अच्छे से करनी पड़ेगी।
बैडरूम में लेवेंडर रखने का सबसे पहला रूल यह है की इसे ठण्ड नहीं लगनी चाहिए, इस पौधे को ठण्ड में रखना मतलब प्लांट ख़राब हो ही जायेगा।
इसे सूरज की रोशनी, गर्मी बहुत पसंद है इसलिए आप इसे ऐसी जगह रखने खिड़की से इसे धुप मिल सके। इससे वो तेजी से बढ़ पाएंगे।
इसमें अच्छी बात यह है की लेवेंडर की खुशबु soothing होती है, और इससे डिप्रेशन काम होने में मदद मिलती है, इससे नींद भी अच्छी आती है और ब्लड प्रेशर नार्मल होता है।
इसलिए इस लेवेंडर की पौधे को देखभाल करने में कंजूसी मत करिये, आपके देखभाल से आपको 10 गुना ज्यादा फायदा मिलेगा।
No. 4 – Rosemary Plant
आप सोच रहे होंगे की रसोई घर में काम आने वाले रोजमेरी का इस लिस्ट में क्या काम, रोजमेरी बहुत अच्छी इंडोर प्लांट है।
रिसर्च में पता चला है रोजमेरी के पौधे से चिंता कम होती है, जिसकी वजह है इस पौधे की तेज खुसबू।
बाकि पौधे की तरह रोजमेरी के पौधे को उगाना आसान होता है, इसे केवल आप अपने खिड़की के पास रखें और हर दिन थोड़ा थोड़ा करके पानी दीजिये।
इसकी ज्यादा देखभाल की भी जरुरत नहीं पड़ती है। ये छोटे पौधे गर्मिओ में अच्छी से उगते हैं इसलिए सर्दिओं में इसके देखभाल के लिए थोड़ा ज्यादा टाइम देना पड़ेगा।
इस पौधे की सबसे अच्छी बात यह है की इससे बैडरूम में शांति का माहौल बना रहेगा। इससे आपको रिलैक्स होने में और अच्छी नींद में मदद मिलेगी।
No. 5 – Peace Lily Plant
ये पौधा बैडरूम पौधे के रूप में बहुत आम है। पीस लिली बैडरूम के हवा शुद्ध करने के लिए जाना जाता है तो आप साँस की किसी भी परेशानी के बिना रात की अच्छी नींद ले सकते हैं।
इसकी देखभाल करना भी बहुत ही आसान है। इस प्लांट को हफ्ते में थोड़ा सा पानी और सूखी मिटटी चाहिए। साल में एक वसंत के मौसम में इसकी रिपोटिंग करना अच्छा होता है, क्यूंकि पौधे को जब नयी मिटटी के मिनरल्स मिलती है तो इस पौधे की ग्रोथ और भी अच्छी होती है।
पीस लिली का पौधा देखने भी काफी अच्छा है। इससे आप बहुत पीसफुल और रिलैक्स महसूस करेंगे, इसलिए तो इसका नाम भी पीस लिली है।
No. 6 – Valerian Plant
इस प्लांट को काफी लम्बे समय से अच्छा इंडोर प्लांट माना जाता है। हालाँकि इसे संभालना एक चुनौती है।
इस पौधे को रोज कमसे कम 6 घंटे तक सूरज की रौशनी चाहिए होती है। आजकल तो वर्क फ्रॉम होम का जमाना है तो इस पौधे को सँभालने के लिए भी आपको टाइम मिल जाता है।
आपको इस पौधे को खिड़की के पास रखें या इसे आप सुबह इसे बाहर रख दीजिये। इस तरह से इसे जितनी रौशनी जरुरत है उतनी रौशनी मिल जाएगी।
थोड़े मेहनत के बदले आपको बहुत कुछ फायदा मिलेगा। रिसर्च से पता चला है वेलेरियन के फूलों की खुशबु से नींद जल्दी आने में मदद मिलता है।
यानी ये पौधा Insomnia के बिमारिओ के खिलाफ एक हथियार है। बिल्लीओ को इसकी खुशबु अच्छी लगती है। अगर आपके घर में बिल्ली है तो उन्हें भी ये पौधा पसंद आएगा।
No. 7 – Gerbera Daisy Plant
क्या आप ऐसे पौधे की तलाश में है जो सुन्दर हो और टॉक्सिन्स से छुटकारा दिला सके, तो ये Gerbera Daisy प्लांट ही है जो gerbera daisy प्लांट। दिन में ये पौधा अच्छी खुशबु फैला कर आपका मूड अच्छा बनाता है।
ये पौधा हवा से टॉक्सिन्स और कार्बनडायऑक्साइड सोखने के लिए जाना जाता है। ये पौधा वो सभी लोगों के लिए अच्छा है जिसके अलग अलग तरह की एलर्जी है।
इसकी देखभाल करना आसान नहीं, आपको इस पौधे को हफ्ते में एक बार अच्छे से पानी देना पड़ता है, फिर मिटटी को सूखने के लिए छोड़ देना है। इन्हें धुप भी ज्यादा चाहिए। इसलिए इसे अच्छी धुप परने वाली जगह पर रखें।
ये पौधा सबके लिए नहीं, अगर आपको चुनौती स्वीकार है तो आप ये पौधा जरूर रख सकते हो।
No. 8 – Aloe Vera Plant
ये सबसे आसान देखभाल की जरुरत वाली पौधा है। कई कल्चर्स और अल्टरनेटिव मेडिसिन्स में एलोवेरा अपनी थेराप्यूटिक क्वालिटीज़ के मशहूर है। ये त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।
ये पौधा रात में ऑक्सीजन देता है। तो जब आप अपने बैडरूम में एलोवेरा रखकर सोयेंगे तो आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे।
इसके आलावा ये पौधा हवा की क्वालिटी भी सुधारता है। इसे ज्यादा पानी और धुप की भी जरुरत नहीं होती। इसे केवल एक हफ्ते एक बार पानी दीजिये और ध्यान रखें की एक या दो साल में एक बार इसकी रिपोटिंग करें।
पौधों के लिए धुप अच्छा होता है, बाकि पौधे धुप के बिना मर जायेंगे लेकिन एलोवेरा नहीं मरेंगे।
ये बिगिनर गार्डनर के लिए सबसे अच्छे पौधे माना जाता है।
Conclusion
अगर आपको कुछ भी Plants चाहिए तो मुझे whatsapp पर कांटेक्ट कर सकते हैं – 9101025898
दोस्तों ऊपर मैंने जिन पौधों के बारे में बताया, अगर आप इन पौधों में से कुछ पौधे अपने घर में उगाये तो इन बातों का ध्यान रखिये –
हर पौधा अलग होता है, दुनिया में बाकि चीजों की तरह हर पौधा भी अलग होता है, लेवेंडर के लिए जो तरीका काम करेगा वो रोजमेरी के लिए काम नहीं करेगा।
इसलिए आप को ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं, केवल कुछ बेसिक चीजों का ध्यान देना है जैसे पानी देना, सूरज की रौशनी देना, हवा मिलने देना, साल में एक बार रिपोटिंग करना। इन बातों को आपको ध्यान रखना है।
दोस्तों पौधे को बड़ा करने के लिए Passions बहुत जरुरी है। अगर आप पौधे को हेल्थी रखना चाहते हैं तो आपको उसका ध्यान रखना पड़ेगा, कुछ ऐसी चीजें सीख कर करनी पड़ेंगी जिनके बारे आपको कुछ पता ही ना हो।
अब मुझे ये बताइये इनमें से कौनसा पौधा आप अपने बैडरूम लगाएंगे ?
क्या आप ऐसे किसी इंसान को जानते हैं जो अपने बैडरूम में पौधे रखता हो ?
आपको आज का हमारा यह आर्टिकल “8 Best Bedroom Plants | बैडरूम के लिए 8 बेस्ट पौधे | Best Plants for Bedroom Oxygen” कैसा लगा ?
इस आर्टिकल “8 Best Bedroom Plants | बैडरूम के लिए 8 बेस्ट पौधे | Best Plants for Bedroom Oxygen” के बारे में आपका कोई सवाल या सुझाव है तो मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताये।
आपका बहुमूल्य समय देने के लिए दिल से धन्यवाद,
Wish You All The Very Best.