Howdy Guys, आज इस पोस्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी सभी जानकारी जो सभी तरह के कम्पेटिटिव एग्जाम यानी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway, Bank, CDS, NDA, TET, UPSC, राज्य लोक सेवा आयोग, RBI, IBPS Clerk इत्यादि के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के सभी सामान्य ज्ञान(General Knowledge) के सवाल (Questions) जो हर तरह के परीक्षाओं में पूछे जाते है उसका एक बहुत बड़ा संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जहां पर आपकी सामान्य ज्ञान को बढ़ाने की प्रयास किया गया है।
अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं तो इस वेबसाइट पर आप अपनी कम्पेटिटिव एग्जाम के लिए जो ज़रूरी जानकारी है वो सब प्राप्त कर सकते हैं और किसी सवाल पर कोई भी डाउट(Doubt) होने पर आप हमें कमेंट में पूछ भी सकते हैं, हम जल्द से जल्द आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।
भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान – 10+ Economics GK Questions in Hindi
1. आर्थिक विकास की दृष्टि से भारत किस तरह के राष्ट्र हैं? – विकासशील राष्ट्र
2. भारत में सबसे ज्यादा संपत्ति वाला राज्य कौनसे हैं? – महाराष्ट्र
3. भारतीय अर्थव्यवस्था को अभी किस रूप में व्यक्त किया जा सकता है? – मिश्रित अर्थव्यवस्था
4. भारत में योजना निर्माण के उद्देश्य क्या है? – निर्धनता निवारण, आय और सम्पत्ति में असमानताओं को घटाना, राष्ट्रीय आय में वृद्धि
5. भारतीय योजना आयोग की स्थापना कब हुई? – 15 मार्च, 1950 में
6. राष्ट्रीय विकास परिषद् का गठन कब हुआ था? – 1952 में
7. भारत में नई ओद्योगिक नीति की घोषणा कब की गयी थी? – जुलाई, 1991 में
8. भारत में आर्थिक नियोजन का प्रथम प्रयास किसने किया था? – एम. विश्वेश्वरैया
9. मिश्रित अर्थव्यवस्था का अर्थ क्या है? – सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र का सह-अस्तित्व
10. भारत में योजना आयोग की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? – केंद्रीय मंत्रीमंडल के एक प्रस्ताव द्वारा
11. भारत में पहली पंचवर्षीय योजना कब शुरू की गई थी? – 1 अप्रैल, 1951 में