Top 12 Highest Oxygen Producing Plants for Home | Hindi

Top 12 Highest Oxygen Producing Plants for Home | Hindi – दोस्तों आजकल के ज़माने में एक साफ हवा में साँस लेना भी एक लक्ज़री लाइफ स्टाइल की तरह ही है। और आजकल गाँवो से ज्यादा लोग शहरों में रहने लगे हैं और उनको यह पता ही होगा उनको साफ हवा मिलता है की नहीं।

 

हमारे चारों तरफ की एनवायरमेंट बहुत ज्यादा टॉक्सिक यानी हानिकारक केमिकल से भर गए है। जो हमारे आसपास के हवा है जिसके अंदर आप साँस लेने के लिए मजबूर हैं, वो हमारे लाइफ को अंदर से खत्म करता जा रहा है। क्या आपको पता है की जब हम टॉक्सिक हवा को अंदर भरते हैं तब हमे कई अलग अलग तरह की बीमारियां होती है।

 

बाहर के जो हवा है वो तो एनवायरमेंट के मिल जाता है और उस हवा में हम ज्यादातर समय नहीं बिताते जितने समय हम घर के अंदर बिताते है, चाहे ऑफिस हो या अपना घर हो उसकी टॉक्सिक हवा कभी खत्म नहीं होता। आजकल लोग सजग या सचेत हो रहे हैं, लोग घर में ऑक्सीज़न रिच प्लांट रखने लगे है।

 

कुछ लोग जो बाहर पेड़-पौधा काट के फारेस्ट को खत्म करता जा रहा है और लाखों लोग अपने घर में फारेस्ट बना ले रहे हैं। तो दोस्तों आज मैं आपको कुछ 12 ऐसे ऑक्सीज़न रिच प्लांट्स के बारे में जानेंगे।

 

तो चलिए शुरू करते हैं –

 

Top 12 Highest Oxygen Producing Plants for Home | Hindi

 

दोस्तों ये 12 ऐसे प्लांट है जो आपके घर में ऑक्सीजन को बढ़ाएगी, इनमें से कुछ ऐसे भी है 24 घंटे ऑक्सीजन देता रहता है। ये प्लांट्स आपके आसपास के एनवायरमेंट के टॉक्सिन्स को अपने अंदर एब्सॉर्व कर लेंगे और आपको शुद्ध ऑक्सीजन यानी हवा देंगे। जैसा एक एयर पूरिफाएर करता है, लेकिन प्लांट्स एयर पूरिफाएर मशीन से काफी गुना अच्छा है।

 

आपको एक अच्छा एयर पूरिफाएर 10,000 से नीचे तो मिलने वाला है नहीं, तो आप 200 रूपए का कुछ 20 पौधा भी अपने घर में लगाएंगे तो 5000 के अंदर मिल जाता है और पौधा घर में रहने से आपके पुरे एनवायरमेंट खील उठेंगी, आपके मन काफी उत्फुल्लित रहेंगे, लेकिन एयर पूरिफाएर से वो एहसास आपको कभी नहीं मिलेगा।

 

अगर आप आपके पास के नर्सरी से पौधा खरीदेंगे तो 5000 रूपए के अंदर बहुत सारे ऑक्सीजन रिच पौधा खरीद सकते हैं, आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं क्यूंकि ऑनलाइन खरीदने से आपको टब के साथ एक पूरा प्लांट मिल जाता है। बस आपको उस प्लांट्स को पहचानना पड़ेगा, इसलिए नीचे दिए गए लिस्ट से आप उनको पहले पहचान लीजिये –

 

 

No. 1 – Ficus/Peepul (पीपल) Plant

 

 

  1. तो जो फाइकस या पीपल का पौधा है इसको आप घर में रखेंगे तो आपको 24 घंटे ऑक्सीजन देगा। यानी रात के टाइम पे भी ऑक्सीजन देता है।
  2. तो आप इसकी बोन्साई को घर में लगा सकते हैं।
  3. पीपल की जो फाइकस है उसकी काफी सारी अलग अलग वेराएटी है आप कोई भी एक वेराएटी आप घर में लगा सकते हैं।
  4. इसको आप किसी विंडो के पास जहाँ दिनभर सनलाइट मिलती हो वहां पर रख सकते हैं।

 

 

No. 2 – Aloe Vera Plant

 

 

  1. एलो वेरा का प्लांट काफी कॉमन प्लांट है जो सस्ती रेट के अंदर मिल जाता है।
  2. ये आपको ज्यादातर घरों में देखने को मिल सकता है, क्यूंकि इसके फायदे है ही इतने।
  3. इसको आप किसी भी लौ लाइट कंडीशन में भी रख सकते हैं।
  4. किसी ऐसी जगह जो विंडो के पास की एरिया है वहां पर रख सकते हैं।
  5. ये पौधा अपने अंदर काफी ज्यादा पानी को स्टोर करके रखता है।
  6. आपको पता ही होगा इसके पत्तिओं के अंदर का जेल काफी सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में यूज़ होते हैं और काफी सारे हेल्थ ड्रिंक्स में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  7. इसको आप बाहर भी रख सकते हैं या किसी सनलाइट पड़ी हुई एरिया में घर के अंदर भी रख सकते हैं।
  8. ये प्लांट भी आपको 24 घंटे ऑक्सीजन देता रहता है।

 

 

No. 3 – Neem/Margosa Plant

 

 

  1. तो दोस्तों नीम का पौधा एक ऐसा पौधा है जो आपको काफी सारे बिमारियों से बचाके रखता है।
  2. आप इसको बोन्साई की तरह अपने घर में लगा सकते हैं।
  3. ये प्लांट भी 24 घंटे आपको ऑक्सीजन देता है।
  4. इसका एक सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है की अगर आपकी कोई भी स्किन इन्फेक्शन है तो इसके तेल आप अपने स्किन पर लगा सकते हैं।

 

 

No. 4 – Money Plant / Pothos

 

 

  1. ये एक कॉमन प्लांट है।
  2. ये बिगिनर्स के लिए बहुत अच्छा पौधा है, कोई भी इसको आसानी से घर में लगा हैं।
  3. है तो कॉमन प्लांट लेकिन इसके जो पत्ते हैं ये आपके घर के अंदर के सारे टॉक्सिन्स को अपने अंदर एब्सॉर्व कर लेती है और आपके पुरे घर में ऑक्सीजन रिच कर देता है।
  4. तो इसको अपने घर में जरूर लगाए।
  5. इस प्लांट को आप मिटटी या पानी दोनों पर लगा सकते हैं।

 

 

No. 5 – Palm Tree

 

 

  1. दोस्तों आप पाम के एरिका वेराएटी को अपने घर में लगा सकते हैं।
  2. ये बहुत ही सुन्दर पौधा है इंडोर रखने के लिए।
  3. आप इसे घर के अंदर कही पर भी रख सकते हैं, अगर आपके रूम में धुप आती हो उस एरिया में रखें, बहुत अच्छे से ग्रो करता है।
  4. अगर आपके घर किसी भी जगह धुप नहीं आते हैं तो आप इसे हफ्ते में एक दिन बाहर धुप आने वाली जगह पर रख दीजिये। बाकि के 6 दिन आप इसे लौ लाइट कंडीशन में भी रख सकते हैं आसानी से।

 

 

No. 6 – Tulsi/Holy Basil Plant

 

 

  1. अगर आपके घर में कोई पौधा रखने की जगह नहीं है लेकिन आप सिर्फ पौधा रख सकते है तो मैं कहूंगा आप तुलसी का पौधा जरूर रखें।
  2. तुसली का पौधा आपको 24 घंटे ऑक्सीज़न देता रहता है।
  3. आपके आसपास के एनवायरनमेंट से टॉक्सिन्स को खींचता है और ऑक्सीजन रिलीज़ करता है।
  4. अगर आपके कोई वायरल इन्फेक्शन्स है, तो आप इसका काढ़ा बनाके पीजिये, आपको इंस्टेंटली आराम मिलेगा।
  5. पेट के लिए भी इसकी पट्टी बहुत फायदेमंद है।
  6. दोस्तों इसे आप अपने घर के आंगन में ही लगाए, घर के अंदर ये पौधा उतना ग्रो नहीं करता है।
  7. लेकिन आप इसे ब्राइट सनलाइट वाली एरिया में जैसे विंडो के पास घर के अंदर रख सकते हैं।

 

 

No. 7 – Snake Plant

 

 

  1. ये प्लांट बसीकली इंडोर प्लांट ही हैं।
  2. इसके बारे में मैंने डिटेल में जानकारी दी हुई है – Snake Plant के बारे सभी जानकारी – All About Snake Plant in Hindi
  3. ये बहुत ही अच्छी ऑक्सीजन रिच प्लांट है।
  4. आप इसे किसी भी लौ लाइट कंडीशन में भी आसानी से ग्रो कर पाएंगे।
  5. इसे आप कटिंग से ऊगा सकते है।
  6. इस प्लांट को खुद NASA रेकमेंड करता है घर के अंदर रखने के लिए।
  7. ये भी आपको 24 घंटे ऑक्सीज़न देता रहता है।

 

 

No. 8 – Spider Plant

 

 

  1. स्पाइडर प्लांट इंडोर लगाने के लिए काफी बढ़िया चॉइस है।
  2. आपके यहाँ सनलाइट नहीं भी आती है तब भी आप इसे आर्टिफीसियल लाइट कंडीशन के अंदर बहुत ही आसानी से ग्रो कर सकते हैं।
  3. आप हैंगिंग बास्केट में भी लगा सकते हैं।
  4. इसको पानी भी ज्यादा नहीं चाहिए होता है। एक हफ्ते में एक बार काफी है।
  5. ये प्लांट भी आपको 24 घंटे ऑक्सीजन देता रहता है।

 

 

No. 9 – Peace Lily

 

 

  1. दोस्तों इस प्लांट को ज्यादा धुप पसंद नहीं है।
  2. इसे shady एरिया में उगना पसंद है, अगर आपके घर में धुप नहीं आती है तो इसे आप जरूर लगा सकते हैं।

 

 

No. 10 – Lucky Bamboo

 

 

  1. दोस्तों लकी बम्बू भी एक ऐसा पौधा है जो आपके घर के अंदर 24 घंटे ऑक्सीजन देता रहता है।
  2. और अपने आसपास के टॉक्सिन्स को एब्सॉर्व कर लेता है।
  3. इसे आप पानी में भी लगा सकते हैं लेकिन ग्रोथ थोड़ा कम होता है।
  4. मैंने इसे मिटटी में लगाए है कोकोपिट वाली साइल मिक्स में।
  5. ये बेसीकली इंडोर में ही लगा सकते क्यूंकि इसे सनलाइट पसंद नहीं होता है।

 

 

No. 11 – Rubber Plant

 

 

  1. दोस्तों इसके जो पत्ते है वो बहुत ही सुन्दर होता है।
  2. तो ये प्लांट भी आपके घर में 24 घंटे ऑक्सीज़न देता रहेगा।
  3. इसे आप अपने घर में जरूर लगाए।
  4. इसे आप इंडोर में लौ लाइट कंडीशन में रख सकते हैं।

 

 

No. 12 – Syngonium Plant / Arrow Head Vine

 

 

  1. दोस्तों ये एक इंडोर ऑक्सीजन रिच प्लांट है।
  2. जिन लोगों के घर में धुप नहीं आते हैं वो भी इस प्लांट को अपने घर में रख सकते है।
  3. इसे आप लौ लाइट यानी आर्टिफीसियल लाइट कंडीशन में ग्रो सकते हैं।
  4. सिंगोनियम 3 कलर का देखने को मिलता है – पिंक और वाइट-ग्रीन और ग्रीन पत्तियों के साथ आता है।
  5. इनके किसी भी कलर की प्लांट को आप अपने घर में ऊगा सकते है।

 

 

Conclusion

 

दोस्तों आपको पता लग गया होगा की वो 12 ऐसे कौन से पौधे हैं जो हमे 24 घंटे ऑक्सीजन देता रहता है और हमारे घर के अंदर के दूषित हवा यानी पॉलुशन को खत्म कर देता है।

 

मेरे पास काफी सारे पौधा है, अगर आपको चाहिए कम दाम में तो मुझसे कांटेक्ट कर सकते हैं।

 

आपको आज का यह पोस्ट “Top 12 Highest Oxygen Producing Plants for Home | Hindi” कैसा लगा ? आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताये।

 

इस पोस्ट “Top 12 Highest Oxygen Producing Plants for Home | Hindi” को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें क्यूंकि आजकल ऑक्सीजन कमी सबके लाइफ में प्रभाव डाल रहा है।

 

आपका बहुमूल्य समय देने के लिए दिल से धन्यवाद,

Wish You All The Very Best.

 

 

सम्बंधित लेख –

Leave a Comment