Howdy Guys, आज इस पोस्ट में Hindi Grammar से जुड़ी लगभग सभी जानकारी जो सभी तरह के कम्पेटिटिव एग्जाम यानी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway, Bank, CDS, NDA, TET, UPSC, राज्य लोक सेवा आयोग, RBI, IBPS Clerk इत्यादि के लिए बहुत उपयोगी है। Basically इसमें सभी हिंदी व्याकरण से रिलेटेड सवाल (Questions) जो हर तरह के परीक्षाओं में पूछे जाते है उसका एक बहुत बड़ा संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जहां पर आपकी सामान्य ज्ञान को बढ़ाने की प्रयास किया गया है।
अगर आप किसी भी सरकारी नौकरी या Competitive Exams की तैयारी कर रहें हैं तो इस वेबसाइट पर आप अपनी कम्पेटिटिव एग्जाम के लिए जो ज़रूरी जानकारी है वो सब प्राप्त कर सकते हैं और किसी सवाल पर कोई भी डाउट(Doubt) होने पर आप हमें कमेंट में पूछ भी सकते हैं, हम जल्द से जल्द आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।
Hindi Grammar Questions – Hindi Vyakaran – हिंदी व्याकरण सामान्य ज्ञान
1. ‘मिलाना’ से भाववाचक संज्ञा बनेगी – मिलावट
2. ‘नीला’ से भाववाचक संज्ञा बनेगी – नीलापन
3. निम्नलिखित में से कौनसी संज्ञा व्यक्तिवाचक संज्ञा है?
- हार
- नीलापन
- अलकनन्दा
- सोना
3. अलकनन्दा
4. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द समूह जातिवाचक संज्ञाओं का समूह है?
- घर, मेज, किसान
- आम, रामायण, गंगा
- मित्रता, जवानी, सुंदरता
- संघ, टुकड़ी, ऐवरेस्ट
1. घर, मेज, किसान
5. ‘नारीत्व’ शब्द में कौनसी संज्ञा है? – भाववाचक
6. ‘स्वच्छ’ से भाववाचक संज्ञा बनेगी – स्वच्छता
7. ‘अहं’ से भाववाचक संज्ञा बनेगी – अहंकार
8. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द समूह व्यक्तिवाचक संज्ञाओं का समूह है?
- राजा, भाई, घोड़ा
- राम, सीता, दुर्गा
- देवत्व, देवी, यमुना
- बहन, मित्रता, यौवन
2. राम, सीता, दुर्गा
9. संज्ञा कितने प्रकार के होते हैं? – पांच
10. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द समूह जातिवाचक संज्ञाओं का समूह है?
- गाय, पुस्तक, कौआ, भाई
- कुर्सी, सोना, लोहा, बाजार
- गोदान, गंगा, पार्वती, राक्षस
- बहन, भाई, रविवार, बचपन
1. गाय, पुस्तक, कौआ, भाई
11. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द समूह भाववाचक संज्ञाओं का समूह है?
- घोड़ा, ब्रह्मपुत्र, गिरोह
- मेला, शराब, जनवरी
- यौवन, ठंडाई, मनुष्यत्व
- कृष्ण, देवता, बन्धुत्व
3. यौवन, ठंडाई, मनुष्यत्व
12. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द समूह समूहवाचक संज्ञाओं का समूह है?
- कक्षा, परिवार, सभा
- ताँबा, पानी, गंगा
- कामायनी, यमुना, मित्रता
- बचपन, परिवार, मित्रता
1. कक्षा, परिवार, सभा
13. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द समूह द्रव्यवाचक संज्ञाओं का समूह है?
- बचपन, पानी, महादेव
- राम, सोना, पार्टी
- पारा, पानी, शराब
- चांदी, लोहा, मकान
3. पारा, पानी, शराब
14. जो शब्द किसी विचार, भाव, गुण, स्वभाव, दशा आदि को प्रकट करे उस संज्ञा को क्या कहते हैं? – भाववाचक संज्ञा
15. जो संज्ञा किसी विशेष मनुष्य, प्राणी, स्थान या वस्तु का बोध कराए, उस संज्ञा को क्या कहते हैं? – व्यक्तिवाचक संज्ञा
16. जो शब्द एक को न बताकर समूह या पुरे समुदाय का बोध कराए, उस संज्ञा को क्या कहते हैं? – समूहवाचक संज्ञा
17. जो शब्द किसी विशेष या सम्पूर्ण जाति का बोध कराए, उस संज्ञा को क्या कहते हैं? – जातिवाचक संज्ञा
18. जिस शब्द से नाप-तौल वाली वस्तु का बोध हो, उस संज्ञा को क्या कहते हैं? – द्रव्यवाचक संज्ञा
19. निम्नलिखित में से कौनसा समूहवाचक संज्ञा नहीं है?
- वर्ग
- व्यक्ति
- श्रृंखला
- संघ
2. व्यक्ति
20. निम्नलिखित में से कौनसा जातिवाचक संज्ञा है?
- सुरेश
- रामायण
- राम
- लेखक
4. लेखक
21. निम्नलिखित में से कौनसा भाववाचक संज्ञा है?
- परिष्कार
- कृष्ण
- देवता
- गंगा
1. परिष्कार
22. ‘क्रोध’ शब्द में किस प्रकार की संज्ञा है? – भाववाचक संज्ञा
23. निम्नलिखित में से कौनसा द्रव्यवाचक संज्ञा है?
- पशु
- दूध
- गाय
- पार्टी
2. दूध