La Llorona रोनेवाली औरत

Hello दोस्तों, ये कहानी है La Llorona नाम की एक महिला की जिन्होंने अपने ही दोनों बच्चो को नदी में डुबों कर मार डाला, दोस्तों अगर आप 18 साल से ऊपर के हैं तभी ये स्टोरी पढ़ना, क्यूंकि ये कहानी सच होने के साथ साथ बहुत ज्यादा डरावनी भी है।

बहुत साल पहले Mexico के एक गाँव में मरिया नाम के एक बेहद सुन्दर लड़की रहती थी।

मरिया एक बहुत ही गरीब फॅमिली से बिलोंग करती थी।

गरीब होने के बावजूद उसकी खूबसूरती की चर्चा पुरे गाँव में होती थी।

एक बार एक बहुत ही रईस व्यक्ति उस गाँव से गुजर रहा था और जाते जाते उसकी निगाह मरिया पर पड़ी।

जैसे ही उस रईस आदमी ने मरिया को देखा, उसे देखते ही वो आदमी उसके प्यार में पर गया और उस आदमी ने मरिया से शादी करने के लिए मन बना लिया।

मरिया को भी आदमी पसंद आ गया और जब उसने मरिया से शादी करने के लिए पूछा तो वो तुरंत मान गयी।

शादी के बाद दोनों ने उसी गाँव में अपना घर बसा लिया और ख़ुशी-ख़ुशी रहने लगे।

बहुत महीने सब कुछ अच्छा चल रहा था और कुछ ही सालों में उनके बच्चे भी हो गए।

उस रईस आदमी को अक्सर काम के चलते घर से दूर जाना रहता था और इसी वजह से वो हर रोज घर नहीं आ पाता था।

वक़्त बिता और धीरे-धीरे उस आदमी ने घर आना ही बंद कर दिया।

काफी दिनों तक जब वो घर नहीं आया तब मरिया ने रो-रोके अपनी हालत बहुत ज्यादा ख़राब कर ली।

ऐसा लगता था की उसके चेहरे पर वो आंसुओं के निशान गढ़ गए हों और उसकी सारी खूबसूरती ढल गयी हों।

कुछ महीनों बाद मरिया को खबर मिली उसके पति ने किसी जवान लड़की से दूसरी शादी कर ली थी।

ये खबर सुनकर मरिया ने गुस्से में पागल होकर अपने दोनों बच्चो को नदी के पास ले जाकर जबरदस्ती पानी में डुबो दिया।

जब उसे अपने दोनों बच्चों की चीख सुनाई दी तब उसे होश आया की उसने ये क्या कर दिया।

लेकिन तब तक उसके दोनों बच्चे नदी में बह चुके थे।

इस बात के गम में मरिया ने भी कुछ दिनों बाद ही उस नदी में कूद कर अपनी जान दे दी।

कहते हैं कि जब वो स्वर्ग के दरवाजे पर पहुंची तो उसे अंदर नहीं घुसने दिया और उसे कहा गया की जब तब वो अपने बच्चो को ढूंढ नहीं लेती, तब तक उसे मुक्ति नहीं मिलेगी।

तब से मरिया मरे हुए और जिन्दा लोगों की दुनिया की बीच में फंस कर अपने दोनों बच्चो की तलाश में यहाँ से वहां भटकती रहती है, और उनके लिए रोती रहती है।

ऐसी बहुत सारी कहानियों की माने जहाँ कही भी समुद्र होता है वहां देर रात मरिया के रोने की जोड़-जोड़ से आवाजें आती है।

और इसलिए लोग उसे La Llorona या Weeping Women बुलाते हैं।

लोग कहते हैं की रात में समुद्र के पास नहीं जाना चाहिए क्यूंकि अगर कोई La Llorona को देख लें या उसे रोते हुए सुन ले तो उसका बुरा वक़्त शुरू हो जाता है।

इतना ही नहीं उस इंसान की डरावनी मौत भी हो सकती है, और तो और अगर कोई बच्चा भूल के उसका रोना सुन ले तो वो उसे अपना बच्चा समझके अपने साथ ले जाती है।

पहले उसे माफ़ी मांगती है, लेकिन जब उसे पता चलता है की वो उसका बच्चा नहीं है तो उसे समुद्र में डुबो मार देती है।

एक ऐसा ही किस्सा मेक्सिको में रह रहे पेड्रो नाम के लड़के के साथ हुआ, एक बार वो और उसका छोटा भाई देर रात तक फुटबॉल खेल रहे थे।

और उनकी बॉल घर के पास वाली नदी में चली गयी, वो दोनों बॉल लेने के लिए नदी के पास गए।

तभी अचानक उन्हें एक किसी औरत के रोने की आवाज आने लगी।

पेड्रो थोड़ा डर गया और वही रुक गया, पर उसका छोटा भाई उस बॉल को लाने नदी में चला गया।

पेड्रो ने देखा की उस नदी से सफ़ेद गाउन में एक औरत निकल कर आ रहे हैं और देखते ही देखते उसके भाई के पीछे आ कर खड़ी हो गयी।

उस औरत ने पेड्रो के भाई को अपनी गोद में उठाया और उसे लेकर पानी के अंदर चली गयी।

पेड्रो ने घबराकर अपने भाई का नाम चिल्लाया, लेकिन वहां कोई नहीं आया।

तभी अचानक वो औरत पेड्रो के सामने आयी और उसे पानी की तरफ तेजी से खिंचा।

पेड्रो घसीटता हुआ नदी के पास जा रहा था, लेकिन किसी तरह उसने उस औरत की हाथ में जोड़ से एक पत्थर उठाकर मारा और वहां से भाग निकला।

उसने घर आकर पूरी बात अपने फादर को बतायी, तो वो बहुत घबरा गए।

सारी रात पेड्रो के छोटे भाई को ढूंढा गया, लेकिन वो कहीं नहीं मिला।

लोग कहने लगें कि La Llorona उसे ले गयी।

कई साल बीते लेकिन भाई कभी वापस नहीं लौटा।

पेड्रो और उसकी फॅमिली उस जगह से बहुत दूर चले गए।

और उस रात के बाद पेड्रो कभी किसी नदी के पास नहीं जा पाया।

La Llorona की कहानी पर एक Movie भी बनाया गया, जिसका नाम है – The Curse of The Weeping Women, 19th April 2019 में ये फिल्म रिलीज़ किया गया।

1 thought on “La Llorona रोनेवाली औरत”

Leave a Comment