50+ Reasoning Questions in Hindi 2023 (MCQs) | Reasoning In Hindi

Reasoning Questions in Hindi – Howdy Guys, आज इस पोस्ट में Reasoning से जुड़ी लगभग सभी जानकारी जो सभी तरह के कम्पेटिटिव एग्जाम यानी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway, Bank, CDS, NDA, TET, UPSC, राज्य लोक सेवा आयोग, RBI, IBPS Clerk इत्यादि के लिए बहुत उपयोगी है। Basically इसमें सभी रीजनिंग (तर्कशक्ति) से रिलेटेड सवाल (Questions) जो हर तरह के परीक्षाओं में पूछे जाते है उसका एक बहुत बड़ा संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जहां पर आपकी सामान्य ज्ञान को बढ़ाने की प्रयास किया गया है।

अगर आप किसी भी सरकारी नौकरी या Competitive Exams की तैयारी कर रहें हैं तो इस वेबसाइट पर आप अपनी कम्पेटिटिव एग्जाम के लिए जो ज़रूरी जानकारी है वो सब प्राप्त कर सकते हैं और किसी सवाल पर कोई भी डाउट(Doubt) होने पर आप हमें कमेंट में पूछ भी सकते हैं, हम जल्द से जल्द आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।

Reasoning का मतलब होता है तर्कशक्ति। सबसे पहले जान लेते है Reasoning के भाग – तो एक होता है Logical Reasoning और दूसरा होता है Analytical Reasoning और Logical Reasoning के दो भाग होते हैं – पहला Verbal Reasoning और दूसरा Non-Verbal Reasoning.

अब यह भी जान लीजिये की किसी भी टाइप के रीजनिंग के Questions को कैसे Solve किया जाता है, वैसे इसके बहुत सारे नियम है और इन नियम को हम हर एक सवाल के साथ धीरे धीरे सीखते चले जायेंगे, फिर भी इसको सोल्व करने के कुछ बेसिक नियम को जान लेते हैं –

  • सबसे पहले तो आपको सवाल को ध्यान से पढ़ लेना है, ताकि आपको यह समझ आये की पूछा क्या गया है!
  • उसके बाद महत्वपूर्ण तार्किक यानी उस Logic के बारे में विश्लेषण करें, यानी कि उस सवाल में किस लॉजिक के हिसाब से सवाल पूछा गया है।
  • अब उस हर संभावित जवाब के बारे में विचार करें, यानी किस किस तरीकेसे उसको Solve किया जा सकता है।
  • अब आपको जो संभावित जवाब प्राप्त हुआ है उसके उत्तर को बाकि सभी संभावित जवाब के साथ तुलना करें।
  • और लास्ट में आपको अपने आप समझ में आएंगे कि सही जवाब कौनसा है। और वह इसलिए आएंगे क्यूंकि आपने नीचे दिए गए सभी सवाल को अच्छे से पढ़ा है।

इस पोस्ट में सभी तरह के रीजनिंग को कवर किया गया है – Alphanumeric series, Reasoning Analogies, Artificial Language, Blood Relations, Calendars, Cause and Effect, Clocks, Coding-Decoding, Critical path, Cubes and cuboids, Data Sufficiency, Decision Making, Deductive Reasoning/Statement Analysis, Dices, Directions, Embedded Images, Figure Matrix, Input-Output, Mirror and Water Images, Odd One Out, Picture Series and Sequences, Paper Folding, Puzzles, Pattern Series and, Sequences, Order & Ranking, Seating Arrangements, Shape Construction, Statement and Assumptions, Statement and Conclusions, Syllogism, etc.

Reasoning Questions in Hindi – सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परिक्षण के सवाल जवाब

1. ‘गाय’ जिस प्रकार ‘बछड़ा’ से सम्बंधित है, उसी प्रकार, ‘बकरी’ इनमें से किससे सम्बंधित है?

  1. बछेड़ा
  2. मेमना
  3. पिल्ला
  4. छौना

उत्तर – मेमना

2. ‘अदालत’ जिस प्रकार ‘न्याय’ से सम्बंधित है, उसी प्रकार ‘विद्यालय’ इनमें से किससे सम्बंधित है?

  1. शिक्षा
  2. छात्र
  3. कक्षा
  4. अध्यापक

उत्तर – शिक्षा

3. ‘मछली’ जिस प्रकार ‘जल’ से सम्बंधित है, उसी प्रकार ‘चिड़िया’ इनमें से किससे सम्बंधित है?

  1. वायु
  2. आकाश
  3. घर
  4. भोजन

उत्तर – आकाश

4. ‘बैंक’ जिस प्रकार ‘धन’ से सम्बंधित है, उसी प्रकार ‘परिवहन’ इनमें से किससे सम्बंधित है?

  1. माल
  2. ट्रैफिक
  3. गति
  4. सड़क

उत्तर – माल

5. ‘बर्तन’ जिस प्रकार ‘चम्मच’ से सम्बंधित है, उसी प्रकार ‘कैलेंडर’ इनमें से किससे सम्बंधित है?

  1. तारीख
  2. कागज
  3. समय
  4. छपाई

उत्तर – तारीख

6. ‘नदी’ जिस प्रकार ‘धारा’ से सम्बंधित है, उसी प्रकार ‘महासागर’ इनमें से किससे सम्बंधित है?

  1. तालाब
  2. नदी
  3. प्रवाह
  4. बाँध

उत्तर – प्रवाह

7. ‘जहाज’ जिस प्रकार ‘कप्तान’ से सम्बंधित है, उसी प्रकार ‘अख़बार’ इनमें से किससे सम्बंधित है?

  1. प्रकाशक
  2. मुद्रक
  3. पाठक
  4. संपादक

उत्तर – संपादक

8. गाय : बछड़ा :: बकरी : ?

  1. बछेड़ा
  2. मेमना
  3. पिल्ला
  4. छौना

उत्तर – मेमना

9. जहाज : कप्तान :: अख़बार : ?

  1. प्रकाशक
  2. मुद्रक
  3. पाठक
  4. संपादक

उत्तर – संपादक

10. नदी : धारा :: महासागर : ?

  1. तालाब
  2. नदी
  3. प्रवाह
  4. बाँध

उत्तर – प्रवाह

11. बर्तन : चम्मच :: कैलेण्डर : ?

उत्तर – तारीख

12. बैंक : धन :: परिवहन : ?

उत्तर – माल

13. अदालत : न्याय :: विद्यालय : ?

उत्तर – शिक्षा

14. दिन : सप्ताह :: सप्ताह : ?

उत्तर – महीना, Solution – जिस प्रकार दिन मिलकर सप्ताह बनते हैं, उसी प्रकार सप्ताह मिलकर महीना बनते हैं।

15. गज : दुरी :: घड़ी : ?

उत्तर – समय, Solution – जिस प्रकार गज दुरी बताती है उसी प्रकार घड़ी समय बताती है।

16. खिड़की : बढ़ई :: मूर्ति : ?

उत्तर – मूर्तिकार

17. प्रतिमा : मूर्तिकार :: कपड़े : ?

उत्तर – दर्जी

18. पुस्तक : पुस्तकालय :: वृक्ष : ?

उत्तर – वन

19. फ्रेंच : फ्रांस :: डच : ?

उत्तर – हॉलैंड

20. वलय (बाली) : कान :: ? : कलाई

उत्तर – चूड़ी (कड़ा)

21. आरा : बढ़ई :: कैंची : ?

उत्तर – दर्जी

22. पुत्र : भतीजा :: पुत्री : ?

उत्तर – भतीजी

23. पैसा : सम्पत्ति :: ? : दयालुता

उत्तर – करुणा

24. नियमित : यदा-कदा :: अधिकता : ?

उत्तर – कुछ

25. धान : चावल :: दूध : ?

उत्तर – क्रीम

26. शिक्षक : स्कूल :: नर्स : ?

उत्तर – अस्पताल

27. मनोविज्ञान : मन :: अंकगणित : ?

उत्तर – संख्या

28. बर्फ : ठंडक :: पृथ्वी : ?

उत्तर – गुरुत्वाकर्षण

29. समारोह : थियेटर :: भोज : ?

उत्तर – होटल

30. भोजन : मीनू :: पुस्तकालय : ?

उत्तर – सारणी

31. नारियल : खोल :: पत्र : ?

उत्तर – लिफाफा

32. सूर्य : दिन :: चन्द्रमा : ?

उत्तर – रात्रि

33. लकड़ी : कागज :: इस्पात : ?

उत्तर – कील

34. बादल : बारिश :: सूर्य : ?

उत्तर – प्रकाश

35. जय : पराजय :: ? : निर्जीव

उत्तर – सजीव

36. कौन वैसा ही है जैसे – भूकंप, चक्रवात, ज्वालामुखी विस्फोट?

उत्तर – बाढ़

37. भारत : संसद :: जापान : ?

उत्तर – डायट

38. चिकित्सक : रोगी :: वकील : ?

उत्तर – अभियोक्ता

39. श्रीलंका : कोलम्बो :: नेपाल : ?

उत्तर – काठमाण्डू

40. उद्देशिका : संविधान :: ? : पुस्तक

उत्तर – प्रस्तावना

41. जिस प्रकार पायरिया का सम्बन्ध दाँत से है, उसी प्रकार ट्रकोमा का सम्बन्ध किससे है?

उत्तर – आँख

42. अपराध जैसे पुलिस से सम्बंधित है वैसे ही बाढ़ किससे सम्बंधित है?

उत्तर – बाँध, जिस प्रकार अपराध को पुलिस रोकती है उसी प्रकार बाढ़ को बाँध रोकती है।

43. जिस तरह पार्लियामेन्ट, ग्रेट ब्रिटेन से सम्बन्धित है, उसी तरह कॉंग्रेस किससे सम्बंधित है?

उत्तर – यूएसए (कॉंग्रेस और पार्लियामेन्ट संसद का नाम है)

44. जिस प्रकार डॉक्टर, स्टेथिस्कोप से सम्बंधित है, उसी प्रकार पेंटर किससे सम्बंधित है?

उत्तर – ब्रश

45. जिस प्रकार माता का सम्बन्ध बच्चे से है, उसी प्रकार वृक्ष का सम्बन्ध किससे है?

उत्तर – फूल

46. रक्त जिस प्रकार शिरा से सम्बंधित है, उसी प्रकार तेल किससे सम्बंधित है?

उत्तर – पाइपलाइन

47. अच्छा जिस प्रकार बुरे से सम्बंधित है, उसी प्रकार छत किससे सम्बंधित है?

उत्तर – फर्श

48. सैनिक जिस प्रकार सेना से सम्बंधित है, उसी प्रकार खिलाड़ी किससे सम्बंधित है?

उत्तर – टीम

49. गाय जिस प्रकार दूध से सम्बंधित है, उसी प्रकार वृक्ष किससे सम्बंधित है?

उत्तर – फल

50. न्याय जिस प्रकार अदालत से सम्बंधित है, उसी प्रकार विद्यालय किससे सम्बंधित है?

उत्तर – शिक्षा

51. जिस प्रकार लाल का सम्बन्ध रुकना से है, उसी प्रकार हरा किससे सम्बंधित है?

उत्तर – चलना

52. खरगोश जिस प्रकार बिल से सम्बंधित है, उसी प्रकार पागल किससे सम्बंधित है?

उत्तर – पागलखाना

53. बीमारी जैसे पैथोलॉजी से सम्बंधित है, वैसे ही ग्रह किससे सम्बंधित है?

उत्तर – खगोल विज्ञान

54. कोशिका जिस प्रकार ऊतक से सम्बंधित है, उसी प्रकार ऊतक किससे सम्बंधित है?

उत्तर – अंग, समाधान – कोशिका मिलकर ऊतक और ऊतक मिलकर अंग बनता है

55. दुर्घटना का सम्बन्ध जिस प्रकार सावधानी से है, उसी प्रकार बीमारी का सम्बन्ध किससे है?

उत्तर – स्वच्छता

56. जिस प्रकार जर्नलिस्ट का सम्बन्ध समाचारों से है, उसी प्रकार फिलाटेलिस्ट का सम्बन्ध किससे है?

उत्तर – पोस्टल स्टाम्प

Leave a Comment