विषय - सूची
Tenali Raman Story in Hindi – Hello दोस्तों, आज फिर से मैंने आपके लिए तेनाली राम जी के एक नए मोरल स्टोरी संग्रह करके लेके आया हूँ, उम्मीद करता हूँ आपको अच्छा लगेगा और कोई नया सीख मिलेगा। तो चलिए शुरू करते हैं –
Tenali Raman Story in Hindi – नाई की उच्च नियुक्ति
शाही नाई का कार्य प्रतिदिन राजा कॄष्णदेव राय की दाढी बनाना था। एक दिन, जब वह दाढी बनाने के लिए आया तो राजा कॄष्णदेव राय सोए हुए थे। नाई ने सोते हुए ही उनकी दाढी बना दी। उठने पर राजा ने सोते हुए दाढी बनाने पर नाई की बहुत प्रशंसा की। राजा उससे बहुत प्रसन्न हुए और उसे इच्छानुसार कुछ भी मॉगने को कहा। इस पर नाई बोला, “महाराज, मैं आपके शाही दरबार का दरबारी बनना चाहता हूँ।”
राजा नाई की इच्छा पूरी करने के लिए तैयार हो गए। नाई की उच्च नियुक्ति का समाचार जैसे ही चारों ओर फैला, अन्य दरबारी यह सुनकर व्याकुल हो गए। सभी ने सोचा कि अज्ञानी व्यक्ति दरबारी बनकर अपने पद का दुरुपयोग कर सकता है। सभी दरबारी समस्या के समाधान के लिए तेनाली राम के पास पहूँचे। तेनालीराम ने उन्हें सहायता का आश्वासन दिया।
अगली सुबह राजा नदी किनारे सैर के लिए गए। वहॉ उन्होंने तेनाली राम को एक काले कुत्ते को जोर से रगड-रगड कर नहलाते हुए देखा तो हैरान हो गए। राजा द्वारा कारण पूछने पर तेनालीराम ने बताया, “महाराज, मैं इसे गोरा बनाना चाहता हूँ।”
राजा ने हँसते हुए पूछा, “क्या नहलाने से काला कुत्ता गोरा हो जाएगा?”
“महाराज, जब एक अज्ञानी व्यक्ति दरबारी बन सकता है तो यह भी गोरा हो सकता है।” तेनाली राम ने उत्तर दिया।
यह सुनकर राजा तुरन्त समझ गए कि तेनाली राम क्या कहना चाहता है। उसी दिन राजा ने दरबार में नाई को पुनः उसका वही स्थान दिया, जिसके लिए वह उपयुक्त था।
Conclusion
आपको इसके बारे में क्या कहना है ?
आपको आज का यह पोस्ट “Tenali Raman Story in Hindi – नाई की उच्च नियुक्ति” कैसा लगा ?
आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताये।
इस पोस्ट “Tenali Raman Story in Hindi – नाई की उच्च नियुक्ति” को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
आपका बहुमूल्य समय देने के लिए दिल से धन्यवाद,
Wish You All The Very Best.
सम्बंधित लेख –
- तेनालीराम और लाल मोर
- तेनालीराम का घोड़ा
- तेनालीराम का बोलने वाला बुत
- तेनालीराम की घोषणा
- तेनालीराम बने महामूर्ख